• Wed. Jun 17th, 2026

पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग व यूरोपीय परिषद के अध्यक्षों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक

पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग व यूरोपीय परिषद के अध्यक्षों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
narendramodi,EUपीएम मोदी और यूरोपीय आयोग व यूरोपीय परिषद के अध्यक्षों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने जी-7 शिखर सम्‍मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्‍यक्ष उर्सुला फॉन डेर लायन त‍था यूरोपीय परिषद के अध्‍यक्ष अन्‍तोनियो कोस्‍ता के साथ द्विपक्षीय बैठक की है।

बैठक में, आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया तथा पश्चिम एशिया में हाल के घटनाक्रमों का स्‍वागत किया गया। उन्‍होंने बहुध्रवीय वैश्विक व्‍यवस्‍था को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता दोहराई ताकि शांति, स्थिरता, स्‍मृद्धि और सतत विकास को बढ़ावा मिल सके।

उन्‍होंने भारत-यूरोपीय संघ मुक्‍त व्‍यापार समझौते पर हाल में सम्‍पन्‍न वार्ता को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्‍होंने इस पर जल्‍द हस्‍ताक्षर और अमल की जरूरत पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि इससे व्‍यापार और निवेश के लिए महत्‍वपूर्ण अवसर सृजित होंगे तथा चुनौतीपूर्ण भू-राजनीतिक माहौल के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं में विविधता लाने में मदद मिलेगी।

बैठक में संयुक्‍त भारत-यूरोपीय संघ व्‍यापक रणनीतिक एजेंडे की प्रगति की भी समीक्षा की गई।
====================================================Courtesy=================================
पीएम मोदी और यूरोपीय आयोग व यूरोपीय परिषद के अध्यक्षों के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक
narendramodi,EU

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *