• Wed. Nov 4th, 2026

अमरीका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत

अमरीका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
trump,midtermelection,america,democraticpartyअमरीका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने दोनों सदनों में हासिल किया बहुमत
अमरीका के मध्यावधि चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कांग्रेस के दोनों सदनों में बहुमत हासिल कर लिया है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए कांग्रेस के दोनों सदनों- प्रतिनिधि सभा और सीनेट पर नियंत्रण हासिल कर लिया है। इस परिणाम को राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प और उनकी रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है।

ताजा नतीजों के अनुसार 435 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेटिक पार्टी ने कम से कम 228 सीटें जीत ली हैं। बहुमत के लिए 218 सीटों की आवश्यकता होती है। वहीं, सीनेट में डेमोक्रेट्स को 54 और रिपब्लिकन पार्टी को 44 सीटें मिली हैं। दो सीटों के परिणाम अभी आने बाकी हैं। मतगणना जारी है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने टेक्सास, साउथ कैरोलाइना, कंसास, आयोवा और ओहायो जैसे पारंपरिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के मजबूत क्षेत्रों में भी जीत दर्ज की है।

चुनाव परिणामों को राष्ट्रपति ट्रम्प की आर्थिक और विदेश नीतियों के प्रति मतदाताओं की नाराजगी के रूप में देखा जा रहा है। महंगाई और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें चुनाव में प्रमुख मुद्दे रहे। ईरान के साथ अमरीका और इस्राएल का लंबा युद्ध भी चुनाव प्रचार में एक अहम मुद्दा बना, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई और ईंधन की कीमतें बढ़ीं।

कांग्रेस के दोनों सदनों पर नियंत्रण मिलने से डेमोक्रेटिक पार्टी को ट्रम्प प्रशासन के कामकाज की जांच करने, महत्वपूर्ण विधेयकों और राष्ट्रपति की नियुक्तियों को रोकने की अधिक शक्ति मिलेगी। हालांकि, राष्ट्रपति ट्रम्प अपने पद पर बने रहेंगे और उनके पास कार्यकारी अधिकारों के साथ विधेयकों पर वीटो लगाने की शक्ति भी रहेगी।
==========================================Courtesy==============================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *