ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों को छूट देने की बात दोहराई
iran,homurjjaldamrumadhyaईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय जहाजों को छूट देने की बात दोहराई
ईरान ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य में आवाजाही पर लगी पाबंदियों से भारतीय जहाजों को छूट देने की बात दोहराई है। ईरान में संसद के राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के उपाध्यक्ष अहमद हयात-मोगद्दम ने कहा है कि भारत, चीन, इराक और कतर को छूट प्रदान की गई है और वे होर्मुज जलडमरूमध्य में बिना किसी पाबंदी के आ-जा सकते हैं।
देश की आर्थिक और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा बैठक के दौरान श्री हयात-मोगद्दम ने कहा कि भारत को यह छूट आवश्यक दवाओं के आयात के लिए जबकि चीन को व्यापक राजनीतिक और आर्थिक हितों को देखते हुए दी गई है।
इस बीच, ईरान के वरिष्ठ नेता अमरीका के साथ फिर किसी नये सैन्य तनाव की बढ़ती आशंकाओं के बीच देश के सैन्य नेतृत्व से कतर की मध्यस्थता वाले कूटनीतिक प्रस्ताव पर विचार करने का आग्रह कर रहे हैं।
===================================================Courtesy==============================
