• Wed. Nov 4th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, लीथियम, निकल और कोबाल्‍ट इलेक्ट्रिक वाहनों और रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी
narendramodiप्रधानमंत्री मोदी ने कहा, लीथियम, निकल और कोबाल्‍ट इलेक्ट्रिक वाहनों और रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी
मंत्रिमंडल ने महत्‍वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्‍करण को बढ़ावा देने के लिए पूंजीगत व्‍यय समर्थन योजना को स्‍वीकृति दे दी है। सोशल मीडिया पोस्‍ट में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि लीथियम, निकल और कोबाल्‍ट इलेक्ट्रिक वाहनों, बैट्रियों इलेक्‍ट्रॉनिक और रक्षा क्षेत्र के लिए बेहद उपयोगी है, और इनके लिए भारत आयात पर काफी निर्भर रहता है।

उन्‍होंने कहा कि इस समस्‍या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने पूंजीगत समर्थन व्‍यय योजना को मंजूरी दी है। श्री मोदी ने कहा कि इससे ये स्‍पष्‍ट है कि भारत के पास भविष्‍य की प्रौद्योगिकीयां निर्मित करने की क्षमता होनी चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की सांख्यिकी व्यवस्‍था में परिवर्तन के लिए मंत्रिमंडल ने विस्‍तार योजना को भी मंजूरी दी। उन्‍होंने कहा कि योजना के अंतर्गत प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के उपयोग तथा आधुनिक और एकीकृत सांख्यिकी प्रणाली बनाने पर विशेष रूप से ध्‍यान दिया गया है।
============================================Courtesy====================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *