उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए
yogiadityanatth,NEEtexamउत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 59 ज़िलों में 21 जून को होने वाली नीट परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। इस परीक्षा में लगभग साढ़े तीन लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उम्मीदवारों को प्रवेश-पत्र दिखाने पर राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों के किराए में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि परीक्षा के लिए दूसरे ज़िलों में जाने वाले और वहां ठहरने के लिए स्थान की समस्या से जूझ रहे उम्मीदवारों के लिए अस्थायी व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने परीक्षा से जुड़ी अफ़वाहों, भ्रामक जानकारी या झूठे दावों को फैलने से रोकने के लिए सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफ़ॉर्म की कड़ी निगरानी करने का भी आदेश दिया।
===============================================Courtesy=============================
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नीट परीक्षा के उम्मीदवारों के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए
yogiadityanatth,NEEtexam
