अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयुष मंत्रालय के वैश्विक ऑनलाइन योग सत्र में 130 से अधिक देशों ने लिया भाग
internationalyogdiwas,yog,onlineyogअंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयुष मंत्रालय के वैश्विक ऑनलाइन योग सत्र में 130 से अधिक देशों ने लिया भाग
आयुष मंत्रालय ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयोजित कार्यक्रमों के तहत आज सुबह मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान और हैबिल्ड के सहयोग से वैश्विक ऑनलाइन योग सत्र का आयोजन किया। 130 से अधिक देशों ने इस कार्यक्रम में भागीदारी की। इस आयोजन का उद्देश्य योग में रुचि रखने वाले विश्वभर के लोगों को डिजिटल प्लेटफार्म पर साथ लाकर यू ट्यूब लाईव योग स्ट्रीम पर सर्वाधिक दर्शकों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना है।
आयुष मंत्री प्रताप राव जाधव ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आज वैश्विक जन आंदोलन बन गया है। संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस को मान्यता दिया जाना भारत के लिेए गौरव का विषय है और यह स्वास्थ्य और मानसिक आरोग्य के लिये योग की बढ़ती स्वीकार्यता दर्शाता है। उन्होंने योग को प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह किया। श्री जाधव ने कहा कि योग में पूरी मानवता को एकजुट करने की क्षमता है।
========================================================Courtesy=====================================
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले आयुष मंत्रालय के वैश्विक ऑनलाइन योग सत्र में 130 से अधिक देशों ने लिया भाग
internationalyogdiwas,yog,onlineyog
