• Sun. Jun 14th, 2026

हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग शुरू करेगा ड्रोन आधारित डाक सेवा, संचार मंत्री ने की घोषणा

हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग शुरू करेगा ड्रोन आधारित डाक सेवा, संचार मंत्री ने की घोषणा
jyotiradityascindia,himachalpradesh,droneहिमाचल प्रदेश में डाक विभाग शुरू करेगा ड्रोन आधारित डाक सेवा, संचार मंत्री ने की घोषणा
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग द्वारा ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की घोषणा की है। यह सेवा राज्य में मंडी के प्रधान डाकघर और रेहरधर शाखा के बीच शुरू की गई है। यह पहल केंद्रीय मंत्री की ग्रामीण डाक सेवकों और डाक सहायकों के साथ बातचीत में मिली प्रतिक्रिया पर आधारित है जिसमें दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों में तेज संपर्क पर जोर दिया गया था। संचार मंत्रालय ने बताया कि विभाग ने अगले दो से तीन महीने में हिमाचल प्रदेश और असम में लगभग 150 स्‍थानों पर ड्रोन आधारित डाक सेवा शुरू करने की योजना बनाई है।

मंत्रालय ने बताया कि मंडी प्रधान डाकघर से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित रेहरधर शाखा तक पहुंचने में वर्तमान में दो घंटे से अधिक समय लगता है। ड्रोन सेवा से यह समय घटकर मात्र सात मिनट हो जाएगा।
=======================================================Courtesy=======================================
हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग शुरू करेगा ड्रोन आधारित डाक सेवा, संचार मंत्री ने की घोषणा
jyotiradityascindia,himachalpradesh,drone

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *