• Sun. Jun 14th, 2026

पीएम मोदी ने सर्वाधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने पर बधाई देने के लिए सर्बिया के राष्ट्रपति का आभार जताया

पीएम मोदी ने सर्वाधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने पर बधाई देने के लिए सर्बिया के राष्ट्रपति का आभार जताया
narendramodi,sebia,serbiapresidentपीएम मोदी ने सर्वाधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने पर बधाई देने के लिए सर्बिया के राष्ट्रपति का आभार जताया
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने, सर्वाधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री के रूप में सेवा काल के लिए बधाई देने पर, सर्बिया के राष्‍ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक का आभार व्‍यक्‍त किया है। श्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में हार्दिक बधाई संदेश के लिए सर्बिया के राष्‍ट्रपति को धन्‍यवाद दिया। उन्होंने सर्बिया के राष्‍ट्रपति की हाल की भारत यात्रा और इस दौरान हुए सार्थक विचार-विमर्श का स्‍मरण करते हुए कहा कि भारत सर्बिया के साथ मैत्री को गहरा महत्‍व देता है। उन्‍होंने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि दोनों देशों की साझेदारी आने वाले समय में और मजबूत होगी।

राष्‍ट्रपति वुसिक ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में श्री मोदी को बधाई देते हुए कहा था कि सर्वाधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने की ऐतिहासिक उपलब्धि श्री मोदी के नेतृत्‍व में देशवासियों का गहरा विश्‍वास दर्शाती है। उन्‍होंने श्री मोदी को प्रतिष्ठित वैश्विक नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्‍व में भारत नई उपलब्धियां हासिल करेगा।
==============================================Courtesy=======================================
पीएम मोदी ने सर्वाधिक समय तक भारत के प्रधानमंत्री रहने पर बधाई देने के लिए सर्बिया के राष्ट्रपति का आभार जताया
narendramodi,sebia,serbiapresident

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *