भारत एआई मिशन ने वार्या वीडियो मॉडल किया शुरू
bharatAImission,varyavideomodelभारत एआई मिशन ने वार्या वीडियो मॉडल किया शुरू
भारत एआई मिशन ने आज वार्या नामक एक वीडियो मॉडल शुरू किया है। इससे कम खर्च पर प्रासंगिक और अत्याधुनिक वीडियो बनाए जा सकेंगे। नई दिल्ली में इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने कहा कि भारत एआई मिशन के अंतर्गत समर्थित मॉडलों में से एक का शुरू होना देश की एआई यात्रा में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वार्या अनुसंधान-आधारित क्षमता निर्माण का प्रतिनिधित्व करता है। यह स्वदेशी एआई क्षमताओं को विकसित करने और डीप-टेक इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्री कृष्णन ने कहा कि मूलभूत मॉडलों के लिए रणनीतिक समर्थन के माध्यम से, सरकार बड़े पैमाने पर नवाचार को सक्षम बना रही है और अगली पीढ़ी के एआई समाधानों के लिए बुनियाद तैयार कर रही है।
मंत्रालय ने बताया कि वार्या को भारत एआई मिशन के सहयोग से एआई कंपनी अवतार ने विकसित किया है। वार्या की तकनीक वीडियो निर्माण के 50 चरणों को घटाकर 4 चरणों तक कर देता है। केवल चार चरणों में बने वीडियो की गुणवत्ता सर्वोत्तम बनी रहती है। यह मॉडल कई प्रमुख वैश्विक वीडियो मॉडलों की तुलना में 10 गुना सस्ता है।
===================================================Courtesy=========================================
भारत एआई मिशन ने वार्या वीडियो मॉडल किया शुरू
bharatAImission,varyavideomodel
