• Fri. Jun 12th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों रविवार को लीस में भारत इनोवेट्स का करेंगे शुभारंभ

प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों रविवार को लीस में भारत इनोवेट्स का करेंगे शुभारंभ
narendramodi,emenualmancro,franceप्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों रविवार को लीस में भारत इनोवेट्स का करेंगे शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों रविवार को लीस में भारत इनोवेट्स का शुभारंभ करेंगे। केन्‍द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्‍द्र प्रधान ने आज नई दिल्‍ली में संवाददाताओं को यह जानकारी दी। उन्‍होंने कहा कि फ्रांस के नीस में इस आयोजन के दौरान भारत की नई पीढ़ी के नव-प्रवर्तकों, व्‍यवसाय जगत और वैश्‍विक जरूरतेुं पूरी करने वाले अनुसंधान समाधानों का प्रदर्शन किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि इसके लिए शिक्षा विभाग ने कडी चयन प्रक्रिया के जरिए हजारों प्रस्‍तावों में से एक सौ बीस स्‍टार्टअप का चयन किया है। यह स्‍टार्टअप प्राथमिकता वाले 13 क्षेत्रों पर केन्‍द्रित हैं। यह भारत के बीस से अधिक प्रमुख संस्‍थानों के सहयोग से इस आयोजन में भाग ले रहे हैं। श्री प्रधान ने कहा कि भारत इनोवेट्स में संस्‍थानों के बीच कई बैठकें और बी-टू-बी सत्र होंगे।

शिक्षा मंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रोफेसर अजय सूद और शिक्षा मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों की उपस्थिति में भारत इनोवेट्स के लिए रणनीतिक दस्‍तावेजों का विमोचन भी किया।
=========================================================Courtesy================================
प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्‍ट्रपति इमैन्‍युएल मैक्रों रविवार को लीस में भारत इनोवेट्स का करेंगे शुभारंभ
narendramodi,emenualmancro,france

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *