• Fri. Jun 12th, 2026

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत दृढ़ संकल्प के साथ विकास पथ पर अग्रसर: प्रधानमंत्री मोदी

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत दृढ़ संकल्प के साथ विकास पथ पर अग्रसर: प्रधानमंत्री मोदी
#LongestServingElectedPMModi,narendramodiवैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत दृढ़ संकल्प के साथ विकास पथ पर अग्रसर: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि भले ही दुनिया अनिश्चितता और अस्थिरता के दौर से गुजर रही हो लेकिन भारत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ विकास पथ पर अग्रसर है। नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद की बैठक की अध्यक्षता करते हुए श्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत विकसित भारत के लक्ष्य की ओर अग्रसर हो रहा है, ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारों की सामूहिक जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

श्री मोदी ने कहा कि राज्यों के बीच सहयोग, संवाद और विचारों का आदान-प्रदान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीति आयोग इसमें सहयोग के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ताकि सभी राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के बीच विचारों का समुचित आदान-प्रदान हो सके और विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में सामूहिक प्रयासों को बल मिले।

श्री मोदी ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और युवाओं को रोजगार उपलब्‍ध कराना प्राथमिकता बनी रहनी चाहिए। श्री मोदी ने कहा कि सशक्त युवा ही विकसित भारत की यात्रा में प्रेरक शक्ति होंगे। उन्होंने कहा कि भारत ने विकास और निर्यात के नए अवसर पैदा करने के लिए कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। उन्‍होंने कहा कि ये समझौते, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए भी महत्वपूर्ण अवसर उपलब्‍ध कराते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि महिला नेतृत्व आधारित विकास, विकसित भारत की परिकल्पना का आधार है। उन्होंने कहा कि कृषि और स्टार्टअप से लेकर विज्ञान और नवाचार तक, नारी शक्ति सभी क्षेत्रों में योगदान दे रही है। श्री मोदी ने कहा कि राज्यों को महिलाओं की शिक्षा, कौशल विकास, सुरक्षा और सशक्तिकरण को प्राथमिकता देनी चाहिए।

बैठक में देश भर में उद्यमिता और कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा रोजगार के स्‍थाई अवसर सृजित करने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है।

इस वर्ष की बैठक का विषय है, 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास है।

बैठक में सभी राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्‍यपाल और उपराज्यपाल भाग ले रहे हैं।
=================================================Courtesy=============================================
वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत दृढ़ संकल्प के साथ विकास पथ पर अग्रसर: प्रधानमंत्री मोदी
#LongestServingElectedPMModi,narendramodi

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *