• Fri. Jun 12th, 2026

यूएई के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को दी बधाई

यूएई के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को दी बधाई
#LongestServingElectedPMModi,narendramodi,UAE,UAEpresidentयूएई के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को दी बधाई
संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को सर्वाधिक अवधि के लिए निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में काम करने पर बधाई दी है। उन्‍होंने कहा कि भारत की लोकतांत्रिक यात्रा में यह मील का पत्‍थर है।

सोशल मीडिया पर पोस्‍ट में शेख मोहम्‍मद ने आधुनिक भारत के इतिहास में निर्वाचित शासनाध्‍यक्ष के रूप में अब तक सबसे लम्‍बी अवधि तक पद पर बने रहने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्‍होंने उम्‍मीद जाहिर की कि श्री मोदी निरंतर सफल रहेंगे। उन्‍होंने हाल के वर्षों में संयुक्‍त अरब अमीरात और भारत के संबंधों में उल्‍लेखनीय प्रगति के लिए भी श्री मोदी की सराहना की।

संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति ने कहा कि दोनों देशों के संयुक्‍त प्रयासों की बदौलत आपसी संबंधों में महत्‍वपूर्ण बदलाव आया है और दोनों देशों के विकास और खुशहाली में वृद्धि हुई है।

श्री मोदी ने इस महीने की 10 तारीख को लगातार चार हजार तीन सौ 99 दिन तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में काम करते हुए भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
=================================================Courtesy=======================================================
यूएई के राष्‍ट्रपति मोहम्‍मद बिन जायेद अल नहयान ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को दी बधाई
#LongestServingElectedPMModi,narendramodi,UAE,UAEpresident

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *