प्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी की शुरुआत की सराहना की
narendramodi,vandebharatप्रधानमंत्री मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी की शुरुआत की सराहना की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर रेलगाड़ी की शुरुआत की सराहना की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज इस रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यह रेलगाड़ी बेंगलुरु और मुंबई के बीच संपर्क को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उन्होंने कहा कि इस रेलगाड़ी से कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र को लाभ होगा। विशेष रूप से युवाओं, आईटी पेशेवरों और विद्यार्थियों को इससे फायदा पहुंचेगा।
==========================================Courtesy========================
