• Sun. Nov 1st, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी
narendramodi,madhyapradeshsthapanadiwasप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर संदेश में श्री मोदी ने कहा कि मध्य प्रदेश गौरवशाली विरासत, समृद्ध संस्कृति और प्राकृतिक सुंदरता की धरती है। यहां के ऐतिहासिक स्थल राज्य की पहचान को और खास बनाते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कृषि, उद्योग, पर्यटन, शिक्षा, बुनियादी ढांचे और नए प्रयोगों के क्षेत्र में मध्य प्रदेश लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह अवसर राज्य के लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक और केरलम को भी स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी।
=================================================Courtesy===========================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *