• Fri. Jun 12th, 2026

फीफा विश्व कप 2026: विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग का आज से हो रहा आगाज़

फीफा विश्व कप 2026: विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग का आज से हो रहा आगाज़
fifaworldcup2026,FIFAफीफा विश्व कप 2026: विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग का आज से हो रहा आगाज़
विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल प्रतियोगिता फीफा विश्व कप 2026 का आज से आगाज हो रहा है। यह टूर्नामेंट 19 जुलाई तक अमरीका, कनाडा और मैक्सिको में आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन मैच में आज ग्रुप ए में मेजबान मेक्सिको का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात साढ़े बारह बजे से शुरू होगा।

फीफा विश्व कप का यह अब तक का सबसे बड़ा संस्करण है। इसमें पहली बार 48 टीमें भाग ले रही हैं। इससे पहले के संस्करणों में 32 टीमें शामिल होती थीं।

मेजबान देश अमरीका, कनाडा और मैक्सिको को विश्‍व कप में सीधे प्रवेश मिला है। अन्‍य 45 टीमों ने दो वर्ष लंबे क्वालीफाइंग अभियान के जरिए जगह बनाई है। टूर्नामेंट में 12 ग्रुप हैं, प्रत्येक ग्रुप में चार-चार टीमें शामिल हैं। हर ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सीधे नॉकआउट चरण में प्रवेश करेंगी।
इसके अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भी नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी, जिससे अंतिम 32 टीमों का चरण बनेगा।

प्रतियोगिता में कुल 104 मुकाबले खेले जाएंगे। इसमें 72 ग्रुप स्टेज और 32 नॉकआउट मुकाबले होंगे। फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को खेला जाएगा।
========================================================Courtesy==================================
फीफा विश्व कप 2026: विश्‍व की सबसे बड़ी फुटबॉल लीग का आज से हो रहा आगाज़
fifaworldcup2026,FIFA

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *