• Sun. Nov 1st, 2026

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया
SIR,gajendrasinghshekhawatकेंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर एसआईआर को लेकर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कांग्रेस पर मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर को लेकर विवाद पैदा कर देश में अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है। वे पणजी में भाजपा मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने गोवा के संदर्भ में कहा कि कांग्रेस चाहती है कि गैर-भारतीय नागरिकों के नाम भी मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। उन्होंने कहा कि यह संवैधानिक रूप से स्वीकार्य नहीं है, क्योंकि केवल पात्र भारतीय नागरिकों को ही मतदाता सूची में शामिल किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एसआईआर एक पारदर्शी प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने लोकतांत्रिक तरीके से ऐसी सरकार चुनी है, जो स्पष्ट नीतियों, ठोस निर्णयों और दीर्घकालिक दृष्टिकोण के साथ काम करती है।
===================================================Courtesy===================================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *