• Mon. Sep 16th, 2024

नवाचार में पशुधन विकास निगम की अनूठी पहल- प्रदीप लारिया

9/7/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री प्रदीप लारिया ने राजधानी के विकासशील नगर की आवश्यकताओं को देखते हुए भोपाल नगर में गाय के दूध के पार्लर खोलने के नवाचार की भूरि-भूरि प्रश्ंासा की है। उन्होंने कहा कि नवाचार को सफल बनाकर प्रदेश का पशुधन कुक्कुट पालन निगम, प्रदेश में निगमों के बारे में अवधारणा बदलेगी।
उन्होंने कहा कि पशुधन कुक्कुट विकास निगम ने भोपाल के रूग्ण व्यक्तियों, शिशुओं की आवश्यकता की पूर्ति के लिए गाय के दूध के नए पार्लर खोलने की घोषणा की है। इनसें दो हजार लीटर दूध की प्रथम चरण में पूर्ति की जायेगी। निगम की गौशाला में 127 दुधारू गाएॅं है। माॅडर्न डेयरी प्लांट लगाया गया है। ढाई सौ गायें लायी जा रही है। चार इमली, शिवाजी नगर, शाहपुरा, एमराल्ड पार्क, साकेत नगर, एमपी नगर और गौतम नगर में दूध की पूर्ति के लिए रूट चार्ट प्रस्तावित है। इस डेयरी परियोजना के लिए निगम ने मशीनों और उपकरणों का अधिग्रहण कर लिया है।
श्री लारिया ने कहा कि इस प्रयास से निगमों की जनउपयोगिता के मामले में जनता की नई धारणा और सकारात्मक सोच बनेगी। अन्य निगम और मंडल की नवाचार में रूचि लेकर जनता के बीच अपनी उपयोगिता सिद्ध करने का साहसिक प्रयास आरंभ करेंगे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *