• Mon. Sep 16th, 2024

ऊंचे युद्ध क्षेत्र में डटे जवानों को दोगुना भत्ता देकर मोदी ने दी साहस को शाबासी – अजय प्रताप सिंह

9/7/2017
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री अजय प्रताप सिंह ने कहा कि दुनिया के सबसे ऊंचे, बर्फीले युद्ध क्षेत्र सियाचिन में मोर्चा पर डटे सैनिकों के भत्तों में दो गुना से अधिक वृद्धि करके श्री नरेंद्र मोदी सरकार ने वीर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया है। बहादुरी के लिए शाबासी दी है। बर्फीले शून्य से कम तापमान में दिनरात चैकसी कर रहे जवान लंबे अरसे से आस लगाये थे। केंद्र में सत्ता में आने के बाद एनडीए सरकार ने फौजियों की आकांक्षाओं पर गौर किया। पहले वन रेंक, वन पेंशन योजना को अमली जामा पहनाया। सैनिकों के साजो सामान का आधुनिकीकरण किया। अब उनके भत्तों में दोगुना वृद्धि भी मान ली है और आदेश प्रसारित कर दिया है।
उन्होंने कहा कि सैनिकों को सियाचिन डियुटी में जहाॅ 14 हजार भत्ता मिलता था उसे बढ़ाकर 30 हजार कर दिया गया है। अधिकारियांे का भत्ता 21 हजार से बढ़ाकर 42500 रू. कर दिया है। इसी तरह उग्रवादी क्षेत्र में तैनात अर्ध सैनिक बलों को दहशतगर्दी से निपटने के लिये तैनात अर्ध सैनिक बलों का भत्ता 6 हजार 16000 रू. कर दिया है। यह पहले 3000-11700 रू. था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ जवानों को दिया जाने वाला कोबरा भत्ता 17300-25000 कर दिया गया है। यह पहले 8400-16800 रू. था।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *