• Thu. May 2nd, 2024

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चाइबासा में जनसभा को संबोधित किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चाइबासा में जनसभा को संबोधित किया
amitshahbengal

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज झारखंड के चाईबासा में कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार के कार्यकाल में कई अच्छे कार्य हुए थे लेकिन हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार ने प्रदेश को तबाह कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोरेन सरकार विकास और आदिवासी हितों के विरुद्ध है। श्री शाह ने चाईबासा में पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की।

श्री शाह आज छत्‍तीसगढ के कोरबा शहर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी की रैली में चार जिलों– कोरबा, महेन्‍द्रगढ़, कोरिया और गौरेला-प्रेंड्रा-मारवाही के कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है।

भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष अरूण साव ने कहा कि श्री अमित शाह जैसे शीर्ष नेता की उपस्‍थ‍िति से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल काफी बढेगा। उन्‍होंने कहा कि इससे आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिए भी कार्यकर्ताओं में उत्‍साह का संचार होगा।

श्री अमित शाह जनसभा के अतिरिक्‍त पार्टी के कोर ग्रुप के साथ भी कोरबा में बैठक करेंगे जिसमें 35 वरिष्‍ठ नेता शामिल होंगे।
=========================Courtesy===================
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चाइबासा में जनसभा को संबोधित किया
amitshahbengal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published.