• Tue. Oct 6th, 2026

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन का औपचारिक स्वागत किया गया

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन का औपचारिक स्वागत किया गया
swisspresidentराष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन का औपचारिक स्वागत किया गया
स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुँचे। सड़क परिवहन और राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने हवाई अड्डे पर उनकी अगवानी की। उनके साथ वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रपति पाह्मलां की यात्रा से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होगी।

राष्ट्रपति भवन में अतिथियों का औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति का स्वागत किया। उन्हें तीनों सेनाओं की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

औपचारिक स्वागत समारोह के बाद पत्रकारों से बात करते हुए श्री परमेलिन ने कहा कि यह यात्रा इस साझेदारी के महत्व को दर्शाने का उत्कृष्ट अवसर है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ-साथ विश्वास और आपसी सम्मान पर आधारित हैं। राष्ट्रपति पाह्मलां ने कहा कि उनकी यात्रा घनिष्ठ, व्यापक और दीर्घकालिक साझेदारी को आगे बढ़ाने तथा और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

राष्ट्रपति परमेलिन आज शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात करेंगे। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर भी राष्ट्रपति परमेलिन से मुलाकात करेंगे।
==================================================Courtesy===========================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *