• Tue. Oct 6th, 2026

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निर्वाचन आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निर्वाचन आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया
kirenrijiju,nirvachanayog,rahulgandhiसंसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर निर्वाचन आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाने का आरोप लगाया
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने आज कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि वे बार-बार निर्वाचन आयोग और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहे हैं। नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि राजनीतिक दलों को जनता की सेवा करनी चाहिए और चुनावी जनादेश को स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि जब उसे जनता का समर्थन नहीं मिलता, तो वह संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाती है। श्री रिजिजू ने कहा कि संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाना न तो देश के हित में है और न ही कांग्रेस पार्टी के हित में।

भाजपा प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया कि वह आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से बनाए वीडियो से झूठी बातें फैला रही है। श्री भंडारी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के झूठ देश के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं।
=====================================================Courtesy==============================================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *