• Tue. Oct 6th, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जल सुरक्षा के लिए अच्छी प्लानिंग, मजबूत स्थानीय सिस्टम और सामुदायिक भागीदारी जरूरी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जल सुरक्षा के लिए अच्छी प्लानिंग, मजबूत स्थानीय सिस्टम और सामुदायिक भागीदारी जरूरी
narendramodiप्रधानमंत्री मोदी ने कहा- जल सुरक्षा के लिए अच्छी प्लानिंग, मजबूत स्थानीय सिस्टम और सामुदायिक भागीदारी जरूरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि जल सुरक्षा का मतलब सिर्फ़ इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना ही नहीं, बल्कि अच्छी प्लानिंग, मज़बूत स्थानीय सिस्टम और पानी के मैनेजमेंट में समुदायों को शामिल करना भी है। प्रधानमंत्री ने गुजरात के जल प्रबंधन मॉडल पर एक राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्र में छपे लेख को साझा करते हुए यह बात कही। श्री मोदी ने कहा कि गुजरात में जल सुधारों से लेकर बड़े पैमाने पर राष्ट्रीय कार्यक्रमों तक भारत का सफ़र उन देशों के लिए एक व्यावहारिक उदाहरण पेश करता है जो जल प्रबंधन को बेहतर बनाना चाहते हैं और पानी की बढ़ती ज़रूरतों को पूरा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भारत का जल प्रबंधन मॉडल व्यापक ‘ग्लोबल साउथ’ के लिए उपयोगी सीख दे रहा है।
=====================================================Courtesy====================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *