• Tue. Oct 6th, 2026

एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के वाली भारतीय हॉकी टीम का अमृतसर में भव्य स्वागत

एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के वाली भारतीय हॉकी टीम का अमृतसर में भव्य स्वागत
hockeygoldmedalasiangames,asiangames,hockeyएशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने के वाली भारतीय हॉकी टीम का अमृतसर में भव्य स्वागत
जापान एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का आज सुबह अमृतसर हवाई अड्डे पहुंचने पर भव्‍य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में लोग, खेल प्रेमी, पंजाब हॉकी एसोसिएशन के अधिकारी और खिलाड़ियों के परिजन उन्हें बधाई देने पहुंचे।

दो गोल करने वाली टीम के कप्तान हरमनप्रीत ने स्वर्ण पदक जीतने पर खुशी और गर्व जताया। उन्‍होंने कहा कि सीधे ओलंपिक में जगह मिलना टीम के लिए काफी फायदेमंद होगा। इससे खिलाड़ियों को अपनी कमियों पर काम करने और ओलंपिक की बेहतर तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। उन्होंने एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम को भी बधाई दी।

अमृतसर पहुंचने वाले खिलाड़ियों में जुगराज सिंह, हार्दिक और मनप्रीत सिंह भी शामिल हैं। भारतीय टीम ने मलेशिया को पांच-एक से हराकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीता और 2028 के लॉस एंजिल्स ओलंपिक के लिए भी सीधे क्वालीफाई किया।
===================================================Courtesy=================================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *