• Mon. Oct 5th, 2026

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता भारत के व्यापार दृष्टिकोण को दर्शाता है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण

भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता भारत के व्यापार दृष्टिकोण को दर्शाता है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण
nirmalasitaram,bharatEUFTAभारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौता भारत के व्यापार दृष्टिकोण को दर्शाता है: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते की सराहना करते हुए कहा है कि यह व्यापार समझौतों पर बातचीत और अंतिम रूप देने के प्रति भारत के दृष्टिकोण को दर्शाता है। आज नई दिल्ली में म्यूनिख नेताओं की बैठक में निर्मला सीतारामन ने इसे सभी समझौतों की जननी बताया। उन्‍होंने कहा कि इस समझौते में लगभग दो अरब लोगों और वैश्विक जीडीपी के करीब एक चौथाई हिस्से का प्रतिनिधित्व करने वाली अर्थव्यवस्थाओं को शामिल किया गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि यह समझौता प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रभावित किए बिना पूरक बाजार के लिए पहुंच प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत ने समझौते के अंतर्गत अपनी 92.5 प्रतिशत टैरिफ लाइनें खोल दी हैं, जो व्यापार मूल्य का लगभग 97 प्रतिशत है।

इस अवसर पर, फ्रांस गणराज्य के यूरोप और विदेश मंत्रालय में यूरोपीय मामलों के मंत्री बेंजामिन हद्दाद ने कहा कि यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौता यूरोप और भारत के बीच व्यापार को दोगुना करने का अवसर है।
===================================================Courtesy=====================================================

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *