• Sat. May 18th, 2024

मरते दम तक राजनीति करूंगी,डेढ़ साल राम लला और गंगा के लिए :उमा भारती

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा की मैं जनभागीदारी के लिए डेढ़ साल तक गंगा किनारे पदयात्रा करूंगी | इसके लिए इस्तीफा देने की जरूरत नहीं है | पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने मुझे आश्वासन दिया था की वह अनुमति देंगे | उमा भारती ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा की चुनाव लड़ना ही राजनीति नहीं है | मैं राजनीति से सन्यास नहीं ले रही हूँ | मरते दम तक राजनीति करूंगी |१५ जनवरी २०१९ से २० जून २०२० तक पदयात्रा करने के बाद फिर चुनाव लड़ूंगी | मेरे लिए कोई सीट खाली कर देगा तो बीच में नहीं तो पांच साल बाद |
उन्होंने कहा की राम मंदिर के लिए किसी आंदोलन की जरूरत नहीं है | आठ साल पहले २०१० में फैसला आ गया था की बीच का डोम रामलला का है |राम मंदिर का फैसला देश सोहाद्र के साथ जुड़ा है ,इसलिए जितनी जल्दी हो सके , इसका समाधान खोजा जाना चाहिए |


उमा भारती ने कहा की मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है | मेरी इच्छा  की शिवराज प्रचंड बहुमत से जीते |
उमा भारती ने बुलंदशहर की घटना को दुखद बताया और कहा की यह ऐसा संकेत है जिस पर मुख्यमंत्री योगी को विचार करना होगा | इतने बड़ी संख्या में लोग जुड़े थे , रहस्यलोक बना दिया था | उनकी नज़र होती तो यह घटना नहीं होती | evm पर जो सवाल उठ रहे है ,चुनाव आयोग को उन्हें दूर करना चाहिए |

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *