• Mon. Oct 26th, 2026

नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त जीवन अपनाकर जीवन को सफल बनाएं : उपमुख्यमंत्री शुक्ल
rajendrashukl,#mpnews,#madhyapradeshnews,#topmpleader,#topmadhyapradeshleader,#madhyapradeshtopleader,#topmpleader,#mptopleader,#bhopalnews

नशा नाश की जड़ है, सुसंस्कृत समाज ही विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकता है

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त जीवन अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन को सफल बना सकता है। नशा नाश की जड़ है और नशे की प्रवृत्ति व्यक्ति के साथ-साथ उसके परिवार एवं समाज को भी प्रभावित करती है। सुसंस्कृत, स्वस्थ एवं संस्कारवान समाज ही विकसित भारत के संकल्प को अक्षुण्ण बनाए रख सकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया का नेतृत्व करे, यह केवल भारत की ही नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की आवश्यकता है। दुनिया में व्याप्त अशांति को दूर करने और शांति का मार्ग प्रशस्त करने में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल व्यौहारी स्थित पंच ज्योति शक्ति तीर्थ धाम में नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त समाज के निर्माण के लिए आयोजित शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ने नशामुक्त समाज के निर्माण का निर्णय लिया है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक होकर आगे आना होगा। नशे से दूर रहकर और जीवन में अच्छे संस्कार अपनाकर ही स्वस्थ एवं समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।

उप मुख्यमंत्री ने गौमाता के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गौमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का निवास माना गया है। गौमाता का गोबर एवं गौमूत्र देवपूजन के साथ प्राकृतिक खेती में भी उपयोगी है। इनके उपयोग से प्राकृतिक कृषि को बढ़ावा मिलता है तथा धरती माता के स्वास्थ्य एवं उर्वरता की रक्षा करने में सहायता मिलती है। स्वस्थ धरती से प्राप्त अन्न मानव जीवन को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने से पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिल सकता है।
================================================================================================

नशामुक्त एवं मांसाहार मुक्त जीवन अपनाकर जीवन को सफल बनाएं : उपमुख्यमंत्री शुक्ल
rajendrashukl,#mpnews,#madhyapradeshnews,#topmpleader,#topmadhyapradeshleader,#madhyapradeshtopleader,#topmpleader,#mptopleader,#bhopalnews

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *