भारत और बेल्जियम विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए
bharat,belgiumभारत और बेल्जियम विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए
भारत और बेल्जियम व्यापार और निवेश, हरित ऊर्जा परिवर्तन, नवाचार और प्रौद्योगिकी, संपर्क, रक्षा, सुरक्षा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों के साथ-साथ लोगों में परस्पर आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों में सहयोग को और बढ़ाने पर सहमत हुए हैं।
भारत-बेल्जियम रणनीतिक संवाद की ब्रुसेल्स में आयोजित पहली बैठक में संरचित और व्यापक साझेदारी के माध्यम से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। रणनीतिक संवाद के उद्घाटन सत्र की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर और बेल्जियम के उप प्रधानमंत्री और विदेश मामलों, यूरोपीय मामलों और विकास सहयोग मंत्री मैक्सिम प्रीवोट ने की।
डॉ. जयशंकर ने कहा कि यूरोप के साथ भारत के जुड़ाव में बेल्जियम का एक विशेष स्थान है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे द्विपक्षीय साझेदारी बढ़ रही है, भारत-यूरोपीय संघ के संबंध प्रगाढ़ होते जा रहे हैं।
श्री प्रीवोट ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में बेल्जियम के आर्थिक मिशन ने दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों की मजबूती और गतिशीलता को बढ़ाया। उन्होंने कहा कि व्यापार, निवेश और नवाचार दोनों देशों को और करीब ला रहा है और भविष्य के सहयोग के लिए ठोस आधार दे रहा है।
इस मंच में डॉ. जयशंकर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद उपस्थित थे। बेल्जियम की ओर से फ्लैंडर्स सरकार के मंत्री-अध्यक्ष मैथियास डाइपेन्डेल और वालोनिया के मंत्री-अध्यक्ष एड्रियन डोलिमोंट उपस्थित थे। यह मंच दोनों देशों के साथ-साथ यूरोपीय संघ के सार्वजनिक और निजी हितधारकों को एक साथ लाया ताकि दोनों देशों के बीच बढ़ते संपर्क को ठोस आर्थिक और व्यापारिक अवसरों में बदलने के तरीकों पर चर्चा की जा सके।
==============================================Courtesy===================================
