भारत ने पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया
cricket,BCCI,twenty-twenty,T-20,IndiaVsEngभारत ने पहले एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया
क्रिकेट में कल भारत ने इंग्लैंड को पहले एकदिवसीय मैच में छह विकेट से हरा दिया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45 ओवर और दो गेंदों में चार विकेट खोकर 262 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
कप्तान शुभमन गिल ने सर्वाधिक 80 रन बनाए, जबकि अक्षर पटेल ने नाबाद 57 और वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 52 रन की पारी खेली। इससे पहले इंग्लैंड के लिए जो रूट ने 76 और लियाम डॉसन ने 68 रन बनाए। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने चार विकेट लिए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
तीन मैचों की श्रृंखला का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई को कार्डिफ में खेला जाएगा।
===============================================Courtesy=====================================
