• Sun. Jul 12th, 2026

तूफान बावी ने दी पूर्वी चीन में दस्तक, लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

तूफान बावी ने दी पूर्वी चीन में दस्तक, लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
china,baviतूफान बावी ने दी पूर्वी चीन में दस्तक, लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया
तूफान बावी ने कल रात पूर्वी चीन के तटीय शहर ताइझोऊ में दस्तक दी। तूफान को देखते हुए लगभग 20 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इससे पहले बावी जापान के दक्षिणी साकिशिमा द्वीप समूह से टकराया और उत्तरी ताइवान के पास से गुजरा। हालांकि यह अब उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है, लेकिन इसके साथ तेज वर्षा का खतरा बना हुआ है।

सरकारी मीडिया के अनुसार, झेजियांग प्रांत से 17 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। इसके अलावा फुजियान प्रांत और बीजिंग से एक-एक लाख से अधिक तथा शंघाई से करीब 34 हजार लोगों को भी निकाला गया है।

जापान और ताइवान में अब तक इस तूफान से किसी की मृत्यु की खबर नहीं है। हालांकि बावी के असर से दक्षिण-पश्चिम मानसून के और सक्रिय होने के कारण फिलीपींस में भारी बारिश से 17 लोगों की मौत हो गई है।

ताइवान के अग्निशमन विभाग के अनुसार 113 लोग घायल हुए हैं। इनमें अधिकांश लोग तेज हवाओं के दौरान मोटरसाइकिल या साइकिल से गिरने, फिसलने या किसी वस्तु की चपेट में आने से घायल हुए।
============================================Courtesy===========================

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *