भारत वस्तु समझौते से संबंधित 13वीं आसियान-भारत व्यापार संयुक्त समिति की नई दिल्ली में बैठक की मेजबानी की
ASEAN India Trade,newdelhiभारत वस्तु समझौते से संबंधित 13वीं आसियान-भारत व्यापार संयुक्त समिति की नई दिल्ली में बैठक की मेजबानी की
भारत वस्तु समझौते से संबंधित 13वीं आसियान-भारत व्यापार संयुक्त समिति की नई दिल्ली में बैठक की मेजबानी कर रहा है। इसका उद्देश्य आसियान-भारत व्यापार समझौते की समीक्षा को आगे बढ़ाना है।
संयुक्त समिति की बैठक और उससे जुड़ी बैठकें ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दस जुलाई तक जारी रहेंगी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने बताया है कि संयुक्त समिति ने उप-समितियों को उनके संबंधित कार्य क्षेत्र के लिए रणनीतिक मार्गदर्शन दिया है और उनसे लंबित मुद्दों को शीघ्र अंतिम रूप देने को कहा है।
आसियान-भारत व्यापार संयुक्त समिति के अंतर्गत आठ उप-समितियां बनाई गई हैं। इनमें से तीन उप-समितियों की बैठक 13वीं संयुक्त समिति की बैठक के साथ-साथ चल रही है।
इनमें सीमा शुल्क कार्यप्रणाली और व्यापार सुविधा पर उप-समिति, राष्ट्रीय बाजार सुलभता पर उप-समिति और उत्पत्ति के नियम पर उप-समिति शामिल हैं। इन बैठकों से भारत और आसियान के बीच सहयोग और आपसी समझा मजबूत होगी।
कल हुई 13वीं संयुक्त समिति की बैठक में वाणिज्य विभाग के अपर सचिव नितिन कुमार यादव तथा मलेशिया के व्यापार मामलों के उप-महासचिव और निवेश और उद्योग मंत्री मस्तूरा अहमद मुस्तबा ने सह-अध्यक्षता की। इसमें आसियान के सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
===================================================Courtesy========================================
