• Wed. Jul 8th, 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमरीका ने ईरान पर किए हमले

होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमरीका ने ईरान पर किए हमले
homurjjaldarumadhya,america,iranहोर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद अमरीका ने ईरान पर किए हमले

अमरीका ने ईरान पर ताजा हमले किए हैं। यह हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन व्यापारिक जहाजों पर हुई कार्रवाई के बाद किए गये हैं। अमरीका के केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया पर कहा कि होर्मुज में ईरान द्वारा निर्दोष नागरिकों द्वारा संचालित वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने के बाद ये हमले किए गये हैं। अमरीका के एक अधिकारी ने बताया कि अमरीका की सेना, ईरान की वायु रक्षा प्रणालियों, तटीय निगरानी प्रणालियों, मिसाइलों और ड्रोन प्रक्षेपण स्थलों को निशाना बना रही है। ईरान में बंदरगाह सुविधाओं को भी निशाना बनाया जा रहा है। ईरान के उप विदेश मंत्री काज़ेम ग़रीबाबादी ने कहा कि अमरीका के ये ताजा हमले समझौते का उल्लंघन हैं।

अमरीका ने शुत्रता समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते के तहत ईरानी तेल की बिक्री को अधिकृत करने वाला लाइसेंस भी रद्द कर दिया है। एक अमरीकी अधिकारी ने कहा कि लाइसेंस इसलिए रद्द किया गया क्योंकि होर्मुज में ईरान की कार्रवाई अस्वीकार्य थी।

ईरान के विदेश मंत्रालय ने लाइसेंस रद्द करने के अमरीका के कदम की निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरिम समझौते का उल्लंघन है।
================================================Courtesy===========================

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *