• Tue. Jun 16th, 2026

अयोध्या के राम मंदिर में दान अनियमितता मामले में एसआईटी की जांच शुरु

अयोध्या के राम मंदिर में दान अनियमितता मामले में एसआईटी की जांच शुरु
rammandir,ayodhya,SITinquery,rammandirdaanअयोध्या के राम मंदिर में दान अनियमितता मामले में एसआईटी की जांच शुरु
अयोध्या के राम मंदिर में दान और कीमती सामान के दुरुपयोग के आरोपों की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) ने आज अपनी जांच शुरू कर दी। एसआईटी की अध्यक्षता लखनऊ के संभागीय आयुक्त विजय विश्वास पंत कर रहे हैं और पुलिस महानिरीक्षक किरण एस और वित्त विभाग के विशेष सचिव नील रतन इसके सदस्य हैं। सभी सदस्यों ने कल अयोध्या के आयुक्त और जिला मजिस्‍ट्रेट के साथ राम मंदिर परिसर का दौरा किया।

राम मंदिर में चढ़ाए गए दान और कीमती सामान के प्रबंधन में अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया था। अधिकारियों ने अभी तक कोई निष्कर्ष सार्वजनिक नहीं किया है और जांच प्रारंभिक चरण में है। समिति को सात दिनों में प्रारंभिक रिपोर्ट और 15 दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है।

दूसरी ओर, राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा भी अयोध्या में हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जांच में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन और मंदिर प्रशासन एसआईटी को सभी तरह सहयोग प्रदान करेगा।
==================================================Courtesy=============================
अयोध्या के राम मंदिर में दान अनियमितता मामले में एसआईटी की जांच शुरु
rammandir,ayodhya,SITinquery,rammandirdaan

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *