12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों का गरीबी से बाहर आना सरकार की सही नीतियों और सही दिशा का प्रमाण: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,#LongestServingElectedPMModi12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों का गरीबी से बाहर आना सरकार की सही नीतियों और सही दिशा का प्रमाण: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि देश के 140 करोड़ नागरिकों की आकांक्षाएं अवश्य पूरी होंगी और एनडीए ने हमेशा राष्ट्र के विश्वास को मजबूत किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एनडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों का गरीबी से बाहर आना सरकार की सही नीतियों और सही दिशा का प्रमाण है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत का सपना अब देश के हर नागरिक का संकल्प बन चुका है। उन्होंने कहा कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत ने वर्ष 2025-26 में 7 दशमलव 7% की विकास दर हासिल की है और अब देश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला आरक्षण, तीन तलाक के खिलाफ कानून, नागरिकता संशोधन अधिनियम, भारतीय न्याय संहिता और वन रैंक वन पेंशन जैसे महत्वपूर्ण निर्णय राष्ट्रीय हित में लिए हैं और भविष्य में भी ऐसे साहसिक निर्णय जारी रहेंगे।
इससे पहले, एनडीए ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए एक विशेष प्रस्ताव पारित किया। सम्मेलन में एनडीए के सभी सहयोगी दलों के प्रमुख नेता, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मौजूद रहे। बैठक में विकसित भारत-2047 के रोडमैप पर भी चर्चा की गई।
===================================================Courtesy========================================================
12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोगों का गरीबी से बाहर आना सरकार की सही नीतियों और सही दिशा का प्रमाण: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,#LongestServingElectedPMModi
