• Fri. Jun 12th, 2026

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
#LongestServingElectedPMModi,narendramodi,bhutanprimeminister,bhutanभूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने आज एक राष्ट्रीय दैनिक में लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। लेख में, भूटान के प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी को एक विश्वसनीय मित्र, बड़े भाई और मार्गदर्शक बताया। उन्होंने 26 मई, 2014 को उनके शपथ ग्रहण समारोह में हुई मुलाकात को याद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की विनम्रता, कार्यशैली और जनसेवा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक विकास, तकनीकी प्रगति, बुनियादी ढांचे के विस्तार और मजबूत वैश्विक पहचान के क्षेत्र में अभूतपूर्व बदलाव देखे हैं।

प्रधानमंत्री तोबगे ने विकासशील देशों और ग्‍लोबल साऊथ के लिए प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन की भी सराहना की। श्री तोबगे ने इस बात पर जोर दिया कि भारत भूटान का सबसे करीबी मित्र और सबसे विश्वसनीय साझेदार बना हुआ है। उन्‍होंने कहा कि श्री मोदी के नेतृत्व में द्विपक्षीय संबंध और गहरे हुए हैं। उन्होंने विशेष रूप से गेलेफू माइंडफुलनेस सिटी परियोजना के लिए भारत के सहयोग और समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया।
======================================================Courtesy=====================================
भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने एक लेख के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई
#LongestServingElectedPMModi,narendramodi,bhutanprimeminister,bhutan

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *