• Mon. Jun 8th, 2026

भारत ब्रिक्‍स कृषि कार्य समूह और ब्रिक्‍स कृषि मंत्रियों की महत्‍वपूर्ण बैठकों की मेजबानी करेगा

भारत ब्रिक्‍स कृषि कार्य समूह और ब्रिक्‍स कृषि मंत्रियों की महत्‍वपूर्ण बैठकों की मेजबानी करेगा
shivrajsinghchouhan,BRICS,BRICSagricultureministerभारत ब्रिक्‍स कृषि कार्य समूह और ब्रिक्‍स कृषि मंत्रियों की महत्‍वपूर्ण बैठकों की मेजबानी करेगा
भारत ब्रिक्‍स कृषि कार्य समूह और ब्रिक्‍स कृषि मंत्रियों की महत्‍वपूर्ण बैठकों की मेजबानी करेगा। ये बैठक मध्‍य प्रदेश के इंदौर में कल से 13 जून तक होंगी। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में संवाददाता सम्‍मेलन में कहा कि ये बैठक इस वर्ष ब्रिक्‍स संगठन की भारत की अध्‍यक्षता के दौरान हो रही हैं। उन्‍होंने कहा कि ब्रिक्‍स संगठन एक सशक्‍त वैश्विक मंच बन गया है। विश्‍व की लगभग 42 प्रतिशत कृषि भूमि ब्रिक्‍स देशों में है और यहां विश्‍व के कुल खाद्यान उत्‍पादन का 45 प्रतिशत उत्‍पन्‍न होता है। श्री चौहान ने विश्‍वास व्‍यक्‍त किया कि इन बैठकों से ब्रिक्‍स देशों के बीच कृषि सहयोग को नई दिशा मिलेगी।

बैठक में मुख्‍य रूप से किसानों की आय, रोजगार, आ‍जीविका, कृषि ऋण और बाजार तक पहुंच बढ़ाने पर चर्चा होगी। खाद्य सुरक्षा, कृषि व्‍यापार, जलवायु समायोजन और कृषि नवाचार के मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होगा।
=====================================================Courtesy==================================================
भारत ब्रिक्‍स कृषि कार्य समूह और ब्रिक्‍स कृषि मंत्रियों की महत्‍वपूर्ण बैठकों की मेजबानी करेगा
shivrajsinghchouhan,BRICS,BRICSagricultureminister

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *