• Mon. Jun 8th, 2026

भारत में हो रहे परिवर्तनों के केंद्र में गरीब कल्याण है: प्रधानमंत्री मोदी

भारत में हो रहे परिवर्तनों के केंद्र में गरीब कल्याण है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,gareeb,gareebkalyanभारत में हो रहे परिवर्तनों के केंद्र में गरीब कल्याण है: प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के हित में सरकार की 12 वर्ष की विकास यात्रा को रेखांकित किया है। श्री मोदी ने आज सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि इस दौरान देश कई बदलावों का साक्षी बना तथा गरीब कल्याण और वंचित वर्ग इन बदलावों के केंद्र बिंदु में रहा। उन्होंने कहा कि अंत्योदय हमेशा से सरकार के लिये प्रेरणा स्रोत रहा और यही कोशिश रही कि विकास का लाभ दशकों से पीछे छूट गये लोगों तक पहुंचे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जन धन खाता, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण, स्वच्छ भारत अभियान, पीएम आवास योजना, जल जीवन मिशन और आयुष्मान भारत जैसी हर पहल का उद्देश्य लोगों के लिये गरिमा और अवसर सुनिश्चित करना रहा है। निर्धनों का जीवन स्तर बेहतर बनाने में प्रौद्योगिकी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और डिजिटल माध्यमों से लोगों तक सीधे और पारदर्शी ढंग से सहायता पहुंच रही है। इससे लक्षित वर्ग तक अधिकतम लाभ पंहुचना सुनिश्चित हुआ है, कार्यक्षमता बढ़ी है और शासन में भरोसा बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीब कल्याण यात्रा व्यक्ति के सशक्तिकरण और ‘विकसित भारत’ का स्वप्न साकार करने का सामूहिक अभियान बन गया है।
=============================================================Courtesy============================================
भारत में हो रहे परिवर्तनों के केंद्र में गरीब कल्याण है: प्रधानमंत्री मोदी
narendramodi,gareeb,gareebkalyan

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *