अहमदाबाद में विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का शुभारंभ
narendramodi,vishvyogasankhelchampionship,ahamdabadअहमदाबाद में विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि योग मानवता को भारत का एक अनमोल उपहार है। अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह को आज वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि योग मन, शरीर और आत्मा को एकजुट करता है।
प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रथम विश्व योग चैंपियनशिप, योगासन को वैश्विक खेल पहचान दिलाएगी और युवाओं के लिए व्यापक अवसर उपलब्ध कराएगी। श्री मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे योगासन खेल वैश्विक स्तर पर उभरेंगे, खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण नई संभावनाएं और करियर के रास्ते भी खुलेंगे। प्रधानमंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह विस्तार आने वाले दिनों में प्रशिक्षकों, खेल वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और इवेंट प्रबंधकों के लिए विविध अवसर पैदा करेगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कि विश्व भर के लोग ऐसे उपाय खोज रहे हैं जो उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ और सक्रिय रखें, और योग इसके लिए सबसे उपयुक्त विकल्प है। “योग से प्रतिदिन सभी रोग दूर होंगे” का मंत्र देते हुए, प्रधानमंत्री ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने इस विजन को आगे बढ़ाने के लिए ‘योग 365’ अभियान शुरू किया है।
भाग लेने वाले खिलाड़ियों से ‘योग 365’ पहल के राजदूत बनने का आग्रह करते हुए, श्री मोदी ने उनसे अपने-अपने देशों में योग का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रतियोगिता में चाहे कोई भी जीते, इस ऐतिहासिक अध्याय का हिस्सा बनकर हर कोई चैंपियन बन चुका है। विश्व योगासन चैंपियनशिप का आयोजन युवा मामले और खेल मंत्रालय, आयुष मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के सहयोग से किया गया है।
===============================================Courtesy==================================
अहमदाबाद में विश्व योगासन खेल चैंपियनशिप का शुभारंभ
narendramodi,vishvyogasankhelchampionship,ahamdabad
