केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च की
flexfuelcar,nitingadkari,hardeepsinghpuriकेंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च की
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आज नई दिल्ली में भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च की। इसका निर्माण मारुति सुजुकी ने किया है।
इस अवसर पर श्री पुरी ने कहा कि यात्री वाहनों में फ्लेक्स-फ्यूल तकनीक की शुरुआत केवल एक नए वाहन का लॉन्च नहीं है, बल्कि भारत की ऊर्जा परिवर्तन यात्रा का एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि यदि इस तकनीक को बड़े पैमाने पर अपनाया जाता है, तो एथेनॉल आधारित परिवहन को काफी बढ़ावा मिलेगा।
श्री गडकरी ने कहा कि फ्लेक्स-फ्यूल वाहन प्रदूषण कम करने, कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता घटाने और विदेशी मुद्रा की बचत करने में मदद करेंगे। उनके अनुसार, इससे देश को लगभग डेढ़ लाख करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत हो सकती है।
फ्लेक्स-फ्यूल ऐसे वाहन होते हैं जो पेट्रोल और एथेनॉल के विभिन्न मिश्रणों पर चल सकते हैं। ये 20 प्रतिशत एथेनॉल से लेकर 100 प्रतिशत एथेनॉल तक के ईंधन का उपयोग कर सकते हैं।
===============================================Courtesy=====================================
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत की पहली फ्लेक्स-फ्यूल यात्री कार लॉन्च की
flexfuelcar,nitingadkari,hardeepsinghpuri
