• Sun. Jun 14th, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू सीमा चौकी का दौरा किया

गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू सीमा चौकी का दौरा किया
amitshah,homeministerगृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू सीमा चौकी का दौरा किया
गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू सीमा चौकी का दौरा किया। उन्होंने इस क्षेत्र में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों से बातचीत की और देश की सीमाओं की रक्षा के प्रति उनके समर्पण की सराहना की।

इस दौरान, गृह मंत्री ने राज्य के सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए ‘वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम- के दूसरे चरण की शुरूआत की। इस पहल के तहत, अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे गांवों में शिक्षा, सड़कें, बिजली और रोज़गार के अवसरों सहित बुनियादी ढांचे और आवश्यक सुविधाओं को मज़बूत किया जाएगा। इस कार्यक्रम में बाड़मेर, बीकानेर और जैसलमेर ज़िलों के गांवों को शामिल किया गया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, बीएसएफ के महानिदेशक प्रवीण कुमार, खूफिया विभाग के प्रमुख तपन डेका और राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

दिन में बाद में, श्री शाह बीकानेर स्थित बीएसएफ मुख्यालय में सीमा सुरक्षा पर एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस समन्वय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार और बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।
=====================================================Courtesy====================================
गृह मंत्री अमित शाह ने राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित सांचू सीमा चौकी का दौरा किया
amitshah,homeminister

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *