• Tue. Jun 9th, 2026

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इबोला को लेकर एसओपी जारी की
ebolaनागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इबोला को लेकर एसओपी जारी की
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इबोला को लेकर एसओपी जारी की है। यह कदम विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कांगो और युगांडा में इबोला प्रकोप को अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किए जाने के बाद उठाया गया है।

महानिदेशालय ने कहा है कि युगांडा और कांगो से जुड़ी उड़ानों का संचालन करने वाली एयरलाइंस को यात्रियों के विमान से उतरने से पहले अनिवार्य रूप से यात्री जानकारी फॉर्म भरवाना और एकत्र करना होगा। इसके अलावा उड़ान के दौरान यात्रियों को बुखार, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, उल्टी या दस्त जैसे लक्षण होने पर अधिकारियों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं।

विमान में संदिग्ध मरीज मिलने पर उसे विमान के पिछले हिस्से में अलग रखने और आसपास की सीटें खाली रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। एयरलाइंस को मास्क, दस्ताने, पीपीई किट, सैनिटाइजर जैसी जरूरी साम्रगी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
==================================================Courtesy=====================================================
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इबोला को लेकर एसओपी जारी की
ebola

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *