• Fri. Jun 12th, 2026

पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बधाई दी

पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बधाई दी
narendraamodi,shuvendhuadhikari,westbengalCm,westbengal,wbcmपश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बधाई दी
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को बधाई दी। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने कहा कि श्री अधिकारी ने जनता से गहराई से जुड़े रहने और उनकी आकांक्षाओं को करीब से समझने वाले नेता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री ने श्री अधिकारी को आगामी कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने मंत्री पद की शपथ लेने पर दिलीप घोष, अग्निमित्र पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदिराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक को भी बधाई दी। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने जमीनी स्तर पर अथक परिश्रम किया है और जनता की सेवा की है। श्री मोदी ने विश्वास व्यक्त किया कि मंत्री के रूप में ये सभी पश्चिम बंगाल के विकास पथ को और मजबूत करेंगे।
==================================================Courtesy=================================================
पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर शुभेंदु अधिकारी को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बधाई दी
narendraamodi,shuvendhuadhikari,westbengalCm,westbengal,wbcm

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *