• Fri. Jun 12th, 2026

प. बंगाल में भाजपा सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

प. बंगाल में भाजपा सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
amitshah,westbengalप. बंगाल में भाजपा सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा की सबसे बड़ी कमी को दूर करेगी। कोलकाता में कल नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों को संबोधित करते हुए श्री शाह ने कहा कि बीजेपी की जीत संगठन के विस्तार या विचारधारा की पुष्टि के लिए नहीं है, बल्कि देश सुरक्षा को मजबूत करने के लिए है।

उन्होंने कहा कि असम, त्रिपुरा और अब पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार होने से सीमाएं मजबूत और सुरक्षित बनेंगी। साथ ही राज्य में घुसपैठ और गो-तस्करी रोकने की भी बात कही। गृह मंत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं से “सोनार बांग्ला” बनाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को “तुष्टिकरण की राजनीति” को नकारने और टीएमसी के 15 साल के शासन को समाप्त करने के लिए धन्यवाद दिया।
===============================================Courtesy===========================================================
प. बंगाल में भाजपा सरकार देश की सीमाओं को सुरक्षित करेगी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
amitshah,westbengal

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *