• Tue. Jun 9th, 2026

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, कड़ी कार्रवाई की मांग

कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, कड़ी कार्रवाई की मांग
narendramodi,congresspresident,mallikarjunkharge,eci,bjpleaderकांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, कड़ी कार्रवाई की मांग
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं निर्मला सीतारामन, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल और अरुण सिंह सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के संबंध में आज निर्वाचन आयोग से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से कड़ी कार्रवाई की मांग की और कांग्रेस अध्यक्ष से देश से माफी मांगने को कहा।

बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में श्री रिजिजू ने कहा कि आयोग से अनुरोध किया गया है कि देश में कोई भी राजनीतिक दल इस तरह की भाषा का प्रयोग करता है, तो यह लोकतंत्र के खिलाफ एक निंदनीय कृत्य है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने मल्लिकार्जुन खरगे पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। श्री रिजिजू ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने कहा है कि वे उचित कार्रवाई करेंगे।

भाजपा नेता निर्मला सीतारामन ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के संज्ञान में लाया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जैसे व्यक्ति ने भी इस तरह के निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बार-बार अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हैं।
==========================================================Courtesy====================================
कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा पीएम मोदी पर अपमानजनक टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं ने की चुनाव आयोग से मुलाकात, कड़ी कार्रवाई की मांग
narendramodi,congresspresident,mallikarjunkharge,eci,bjpleader

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *