• Sun. Jun 14th, 2026

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना दृढ़ संकल्प दोहराया

पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना दृढ़ संकल्प दोहराया
pahalgam,pahalgamterroristattackपहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना दृढ़ संकल्प दोहराया
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है। पिछले वर्ष इसी दिन, पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 निर्दोष लोगों, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे, की हत्या कर दी थी। इस जघन्य कृत्य ने पूरे देश को झकझोर दिया था और दुनिया भर की सरकारों तथा नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा की थी।

भारतीय सेना ने सोशल मीडिया पोस्ट में आतंकवादियों को चेतावनी देते हुए संदेश साझा किया है कि जब मानवता की सीमाएं पार की जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में, भारतीय सशस्त्र बलों ने पिछले साल 6 और 7 मई की रात को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया था।

पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों को खत्म करने के लिए ”ऑपरेशन महादेव’ भी शुरू किया गया था। यह ऑपरेशन हाल के वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़े अभियानों में से एक था। लगातार तलाश और दबाव के बाद, एक तेज और सटीक कार्रवाई में तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया था। इस कार्रवाई के साथ 28 जुलाई को हमले के दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया गया। ऑपरेशन महादेव भारतीय सेना के संकल्प, कौशल क्षमता और राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
===================================================Courtesy====================================
पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर भारतीय सेना ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना दृढ़ संकल्प दोहराया
pahalgam,pahalgamterroristattack

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *