• Mon. Jun 8th, 2026

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,westasiaपश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण में है। श्री मोदी आज गुजरात के वाव-थराद जिले के नानी में 19 हजार आठ सौ करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष का प्रभाव देश के नागरिकों पर पड़ने नहीं दिया है।

श्री मोदी ने कहा कि आज शुरू की गई परियोजनाएं सम्‍पर्क में सुधार लाएगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में सहयोग करेंगी। उन्होंने कहा कि उत्तरी गुजरात के डीसा में खोला गया वायुसेना अड्डा पश्चिमी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

इन परियोजनाओं में केंद्र सरकार के ऊर्जा, सड़क, परिवहन और राजमार्ग तथा रेल मंत्रालय के 10 हजार 921 करोड़ रुपये के विकास कार्य और राज्य सरकार के शहरी विकास, जल संसाधन, जल आपूर्ति, सड़क और आवास, जीआईडीसी, स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण, पर्यटन और जनजातीय विकास विभागों के आठ हजार 886 करोड़ रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।

इससे पहले प्रधानमंत्री ने साणंद में केयन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस संयंत्र द्वारा किया जाने वाला उत्पादन सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर क्षेत्र में एक अग्रणी भागीदार के रूप में उभर रहा है।

आज महावीर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री ने गांधीनगर के कोबा में सम्राट संप्रति संग्रहालय का उद्घाटन किया। यह संग्रहालय जैन इतिहास और सम्राट संप्रति के जीवन, उनके शासन और अहिंसा के संदेश को समर्पित है।
=================================================Courtesy======================================================
पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत में स्थिति नियंत्रण: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
narendramodi,westasia

 

 

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *