• Mon. Jun 8th, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दशक को भारत का तकनीकी युग बताया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दशक को भारत का तकनीकी युग बताया
narendramodi,semiconductor,gujaratप्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दशक को भारत का तकनीकी युग बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि यह दशक भारत के तकनीकी विकास का दशक है और प्रौद्योगिकी, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में देश की पहल‍ से पूरी दुनिया को लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी ने यह बात कल गुजरात के सानंद में केयन्स सेमीकंडक्टर के आउटसोर्स्ड सेमीकंडक्टर असेंबली एंड टेस्ट (ओ.एस.ए.टी) संयंत्र के उद्घाटन के बाद कही। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में एक प्रमुख भागीदार के रूप में उभर रहा है।

प्रधानमंत्री ने गुजरात के वाव-थराद जिले के नानी में लगभग 20 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद भारत ने स्थिति को नियंत्रण में रखा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार ने पश्चिम एशिया संघर्ष के प्रभाव को देश के नागरिकों पर पड़ने नहीं दिया है।

प्रधानमंत्री ने कल गांधीनगर के कोबा में सम्राट संप्रति संग्रहालय का भी उद्घाटन किया।
=========================================Courtesy====================================
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने इस दशक को भारत का तकनीकी युग बताया
narendramodi,semiconductor,gujarat

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *