• Tue. Jun 9th, 2026

ईरान पर हमलों में शामिल अमरीकी विमानों के लिए स्पेन ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

ईरान पर हमलों में शामिल अमरीकी विमानों के लिए स्पेन ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
spain,america,iranईरान पर हमलों में शामिल अमरीकी विमानों के लिए स्पेन ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
स्पेन ने ईरान पर हमलों में शामिल अमरीकी विमानों के लिए अपना हवाई क्षेत्र बंद कर दिया है। इससे पहले स्‍पेन ने संयुक्त रूप से संचालित सैन्य ठिकानों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया था। इस कदम से अमरीका के सैन्य विमानों को पश्चिम एशिया के लक्ष्यों तक पहुंचने के लिए स्पेन के हवाई क्षेत्र को छोड़कर वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा। हालांकि, यह प्रतिबंध आपातकालीन स्थितियों पर लागू नहीं होगा।

स्‍पेन के वित्त मंत्री कार्लोस कुएर्पो ने कहा कि यह कदम स्पेन सरकार के उस निर्णय के अनुरूप है, जिसके अंतर्गत स्‍पेन एकतरफा और अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में शामिल नहीं होगा। प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने ईरान पर अमरीका और इस्राएल के हमलों का विरोध करते हुए इसे अवैध बताया है।
===================================================Courtesy=======================================
ईरान पर हमलों में शामिल अमरीकी विमानों के लिए स्पेन ने बंद किया अपना हवाई क्षेत्र
spain,america,iran

 

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *