अमरीकी राष्ट्रपति की चेतावनी, जल्द नहीं समाप्त हुआ युद्ध तो ईरान के बुनियादी ढांचे को कर सकते हैं नष्ट
trump,america,iran,khargअमरीकी राष्ट्रपति की चेतावनी, जल्द नहीं समाप्त हुआ युद्ध तो ईरान के बुनियादी ढांचे को कर सकते हैं नष्ट
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए जल्द ही कोई समझौता नहीं हुआ, तो ईरान के ऊर्जा संसाधनों और जल शोधन संयंत्रों सहित अन्य महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को बड़े पैमाने पर नष्ट कर दिया जाएगा।
एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि अमरीकी सैनिक ईरान के खार्ग द्वीप तेल निर्यात केंद्र पर भी कब्जा कर सकते हैं। वही, ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर उसके क्षेत्र पर आक्रमण किया गया तो वह फारस की खाड़ी में बारूदी सुरंगें बिछा देगा।
इस बीच, अमरीका और इज़राइल ने कल भी अपने हमले जारी रखे, जबकि ईरान ने कुवैत में एक महत्वपूर्ण जल और विद्युत संयंत्र पर हमला किया। इस्राएल की एक तेल रिफाइनरी पर भी हमला किया गया।
==================================================Courtesy==========================================
अमरीकी राष्ट्रपति की चेतावनी, जल्द नहीं समाप्त हुआ युद्ध तो ईरान के बुनियादी ढांचे को कर सकते हैं नष्ट
trump,america,iran
