• Mon. Mar 3rd, 2025

मध्यप्रदेश में किसानो को अब 5 रूपये में स्थाई बिजली कनेक्शन -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव

मध्यप्रदेश में किसानो को अब 5 रूपये में स्थाई बिजली कनेक्शन -मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
#MohanYadav,#DrMohanYadav,#CMMadhyaPradesh,#DrMohanYadav51,#mpcm,#madhyapradeshnews,#MadhyaPradesh24,#bhopalnewsमध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित किसान आभार सम्मलेन में घोषणा की कि प्रदेश कि किसानो को अब सिर्फ पांच रूपये में स्थाई बिजली कनेक्शन मिलेगा | योजना का प्रारम्भ सोमवार से मध्य क्षेत्र विधुत वितरण कम्पनी करेगी | फिर इसे चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश में लागू किया जायेगा | किसानो को अब तक अस्थाई कनेक्शन लेना पड़ता था , जो तीन महीने का होता था | इसके लिए उन्हें ८५०० रूपये खर्च करना पड़ते थे | अब स्थाई बिजली कनेक्शन से सालाना बिजली बिल अधिकतम ७५०० रूपये ही आएगा |

सरकार तीन साल में ३० लाख किसानो को सोलर पंप कनेक्शन देगी | इससे जहा सिचाई में मदद मिलेगी ,वही भरी भरकम बिजली बिल से छुटकारा मिलेगा | किसान ज्यादा बिजली पैदा होने पर बेचकर कमाई भी कर सकेंगे | मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर किसान आधार सम्मलेन में यह घोषणा की तो तालियों की गड़गड़ाहट गूँज उठी | सम्मलेन का नेतृत्व प्रदेश बीजेपी किसान मोर्चा ने किया |

बार-बार कनेक्शन लेने से मुक्ति मिलेगी | सालाना बिजली खर्च आधा रह जायेगा |
कनेक्शन लेने कि लिए पहले पांच रूपये की रसीद कटेगी | इसके अलावा १२०० रूपये का सिक्योरिटी डिपॉज़िट लगेगा | जब कनेक्शन कटवाना हो तो १२०० रूपये वापिस मिल जायेंगे |

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश के प्रत्येक अंचल से आए किसानों का पुष्प-वर्षा कर स्वागत अभिवादन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव का कृषकों ने साफा, गज माला, शॉल-श्रीफल और प्रतीक-चिन्ह के रूप में बैलगाड़ी एवं हल की प्रतिकृति भेंट कर अभिनंदन किया। कृषकों की ओर से होशंगाबाद सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने समस्त अतिथिगण को स्मृति चिन्ह के रूप में राम दरबार भेंट किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार सदैव किसानों के साथ है और उनके हित में निरंतर कार्य कर रही है। हम 2 हजार 600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीद रहे हैं, इसमें 175 रुपये बोनस राशि है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि वर्ष 2003-04 में प्रदेश में गेहूँ खरीदी का सरकारी दाम मात्र 447 रुपए था जो राज्य सरकार ने बढ़ा कर 2 हजार 600 प्रति क्विंटल किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार वर्ष 2024 के लिये धान उपार्जन पर 4 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर की प्रोत्साहन राशि प्रदान करने जा रही है। उन्होंने कहा कि सोलर पंप के माध्यम से किसानों को स्थाई कनेक्शन भी दिए जाएंगे। हाल ही में अस्थाई कनेक्शन वाले डेढ़ लाख किसानों को स्थाई कनेक्शन दिलवाए गए हैं और इसकी राशि भी कम की गई है। तीन हॉर्स पॉवर वालों को सोलर पंप की 5% राशि, 5 से 7.50 हॉर्स पॉवर के लिए 10% राशि देना होगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चल रही सरकार का किसानों के प्रति प्रेम है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने हर गरीब, जरूरतमंद के लिए मुफ्त अनाज की व्यवस्था की है। दो लाख करोड़ रुपए के व्यय से 100 करोड़ से अधिक लोगों को वर्ष 2028 तक अन्न देने की व्यवस्था की गई है। यह प्रधानमंत्री श्री मोदी के प्रत्येक गरीब का जीवन बेहतर बनाने के भाव का प्रकटीकरण और राम राज्य की अवधारणा को साकार करने का प्रयास है। प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों को उनका हक दिला रहे हैं। यह हमारी सरकार की उदात्त भावना है।
==================================Courtesy==========================
#MohanYadav,#YTshorts,#Shorts,#DrMohanYadav,#CMMadhyaPradesh,#DrMohanYadav51,#mpcm,#madhyapradeshnews,#MadhyaPradesh24,#bhopalnews

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *