• Sat. May 24th, 2025 12:03:53 AM

भाजपा विकास और कांग्रेस बंटाढार की पक्षधर नगरीय निकाय चुनाव में युवा मोर्चा प्रचार में जुटा

09/08/2017
भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने नगरीय निकाय चुनाव में घर-घर संपर्क और नवमतदाता सम्मेलनों के जरिए चुनाव प्रचार में जुटा हुआ है। आज युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पाण्डे ने मंडला जिले के नैनपुर में सघन जनसंपर्क कर नवमतदाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विकास की पक्षधर है जबकि कांग्रेस ने हमेशा प्रदेश के विकास को अवरूद्ध किया है। 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था। आज भारतीय जनता पार्टी की सफल नीतियों और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के कुशल नेतृत्व से मध्यप्रदेश विकास की श्रेणी में पहला राज्य बना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने युवाओं के कौशल विकास को गति देने का काम किया है।
श्री अभिलाष पाण्डे ने सिवनी जिले के लखनादौन नगरपरिषद में अध्यक्ष प्रत्याशी आशीष गोलानी के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री शरद जैन, पूर्व विधायक श्री नरेश दिवाकर, मोर्चा उपाध्यक्ष श्री वैभव पवार, श्री जयदीप चैहान, श्री हरीश तिवारी सहित पार्टी एवं मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।

aum

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *